• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / Exclusive

अब ये सरकार कोविड पीड़ितों के परिजनों को देगी मुआवजा व पेंशन, ये है आवेदन का तरीका

Covid-19: कई राज्य सरकारों द्वारा पूर्व में ऐलान किया जा चुकाहै. अब केजरीवाल ने 'मुख्यमंत्री कोविड -19 परिवार आर्थिक सहायता योजना' शुरू की है.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : July 8, 2021, 13:39 IST
उल्लंघन करने वाले 165 स्थलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उन पर पर्यावरण क्षति मुआवजे (EDC) के रूप में 53.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का प्रस्ताव रखा गया है.
  • Follow

Covid-19: कोविड -19 महामारी के चलते दिल्ली में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उन्हें दिल्ली सरकार 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया कराएगी.

यही नहीं, परिवार ने अगर अपने कमाने वाले को महामारी (Covid-19) से खो दिया है, तो उसे प्रति माह 2,500 रुपये की पेंशन भी मिलेगी.

साथ ही कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चों को 25 साल की उम्र तक हर माह 2,500 रुपये देने का भी ऐलान किया गया. इसके प्राप्‍त करने के लिए लिए कहां और कैसे आवेदन करना है, ये तरीका हम बताने जा रहे हैं.

ये है योजना का नाम

कई राज्य सरकारों द्वारा कोविड -19 से बुरी तरह प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता देने वाली योजनाओं की घोषणा की. इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘मुख्यमंत्री कोविड -19 परिवार आर्थिक सहायता योजना’ शुरू की है.

आठ आवेदनों पर हुई कार्रवाई

दिल्ली सरकार का समाज कल्याण विभाग इस योजना के लिए नोडल और कार्यान्वयन एजेंसी होगा.

योजना के पहले ही दिन 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की मांग करने वाले तीन आवेदनों और 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता के लिए पांच आवेदनों पर कार्रवाई की गई.

इस तरह करें आवेदन

पात्र आवेदकों को अपने आधार विवरण और मोबाइल नंबर का उपयोग करके https://edistrict.delhigovt.nic.in/ पर पंजीकरण करना होगा.

फॉर्म को सफलतापूर्वक जमा करने के सात दिनों के भीतर, एक सरकारी प्रतिनिधि सूचनाओं की पुष्टि करने के लिए आवेदक के घर जाएगा और यदि आवश्यक हो तो कोई अतिरिक्त जानकारी और दस्तावेज एकत्र करने में सहायता करेगा.

ओडिशा में महिलाओं और अनाथ बच्‍चों की मदद

इससे पहले जून में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अधिकारियों से उन महिलाओं की पहचान करने के लिए कहा था, जिन्होंने अपने पति को कोविड -19 में खो दिया.

उन्हें सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत राज्‍य की ओर से सहायता दी जाएगी. इसके अलावा महामारी के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को भी सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत सहायता मिलेगी.

पटनायक ने कहा था कि उन्हें मधु बाबू पेंशन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का हिस्सा बनाया जाएगा.

असम में 2.5 लाख की एकमुश्त सहायता

असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार ने भी मुख्यमंत्री कोविड -19 विधवा सहायता योजना शुरू की है.

इसके तहत उन महिलाओं को 2.5 लाख रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिन्होंने अपने पति को कोरोना महामारी के चलते खो दिया है.

इसके दायरे में 5 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार आएंगे. सरकारी कर्मचारियों की विधवाएं इस योजना के दायरे में नहीं आएंगी.

Published - July 8, 2021, 01:39 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Arvind Kejriwal
  • assam
  • compensation

Related

  • भाविश अग्रवाल ने बताई ओला के मुनाफे की रूपरेखा, इलेक्ट्रिक कार पर नहीं है फोकस
  • बैंक क्‍यों बढ़ा रहे हैं जमा दर, एसबीआई अर्थशास्त्री ने दी जानकारी
  • Home Loan rates Aug: ये बैंक दे रहे सबसे सस्‍ता होम लोन, घर खरीदने में नहीं बढ़ेगा EMI का बोझ
  • घर बैठे लोग हर महीने ले रहे 200 करोड़ रुपये का लोन, बड़े काम की है ये सुविधा
  • अब टीवी फ्रिज बनाएगी रिलायंस, इस नाम से बाजार में ली एंट्री
  • भारत ने गंवा दिया चीन का बाजार!

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close