• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / Exclusive

नौकरी का तलबगार: बंगाल में सरकारी नौकरी क्यों हुई मुश्किल?

बांग्ला सरकार ने राज्य सरकार की नौकरियों में हिंदी, संथाली और उर्दू को किया खत्म.

  • अमन गुप्ता
  • Last Updated : June 28, 2023, 20:45 IST
  • Follow

शिवम ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बिहार के मुजफ्फरपुर से की है लेकिन कुछ साल पहले उनके पिता की नौकरी कोलकाता में लग गई तो पूरा परिवार कोलकाता में शिफ्ट हो गया. शिवम ने यहां ग्रेजुएशन में B.Sc किया और सरकारी नौकरी की तैयारी में जुट गए. वो केंद्र के साथ बंगाल सरकार की नौकरियों में भी अप्लाई कर रहे थे लेकिन अब उनके सामने एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है. दरअसल बंगाल सरकार की नौकरियों के लिए उन्हें बांग्ला आना ज़रूरी है. बांग्ला सरकार ने राज्य सरकार की नौकरियों में हिंदी, संथाली और उर्दू को खत्म कर बांग्ला भाषा का पेपर अनिवार्य कर दिया है. पहले इसे पुलिस में ज़रूरी किया गया फिर इसके बाद 15 मार्च, 2023 को राज्य सरकार ने सरकारी अधिकारियों की नियुक्ति में भी बांग्ला अनिवार्य करने को नोटिफिकेशन निकाल दिया. अब पश्चिम बंगाल के इलाक़े में रह रहे ऐसे कई हिंदी भाषी जो यहीं राज्य सरकार में नौकरी करने का सपना देख रहे थे वो धुंधला पड़ गया है.

मुश्किल ये भी है कि सरकारी नौकरियां में लगातार कटौती हो रही है. केंद्र में 11 लाख तो सार्वजनिक उद्यमों में 4 लाख पद खाली पड़े हैं. अब यह गारंटी भी नहीं है कि ये सभी पद भरे जाएंगे या नहीं. 2012-13 से 2021-22 की अवधि के लिए हाल ही में प्रकाशित सार्वजनिक उद्यम सर्वेक्षण रिपोर्ट से पता चलता है कि केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों, सरकारी निगम और सरकारी सहायक कंपनियां, जो 17 लाख 30 हज़ार लोगों को नौकरियां प्रदान कर रहे थे अब मार्च 2022 के दौरान घटकर वह संख्या 14 लाख 60 हज़ार रह गई है. 389 सीपीएसयू में एक सर्वेक्षण किया गया था। इनमें से 284 उद्यम अभी भी चालू हैं। इनकी नौकरियों में 2.7 लाख से अधिक की भारी गिरावट आई है। एआईटीयूसी के राष्ट्रीय सचिव और अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी महासंघ (एआईडीईएफ) के महासचिव सी.श्रीकुमार केंद्र में अकेले रक्षा मंत्रालय के सिविल पदों की बात करें तो 2.9 लाख पद खाली पड़े हैं. ऐसा नहीं है कि इन विभागों में काम कम हो गया है, बल्कि पहले के मुकाबले काम कई गुना बढ़ा दिया गया है. अरअसल अब आउट सोर्सिंग, ठेका श्रमिकों की तैनाती और आकस्मिक और दैनिक वेतन भोगी श्रमिक आदि के माध्यम से स्टाफ की कमी को पूरा किया जा रहा है.

उधर देश की सबसे बड़ी आई टी कंपनियों में से एक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में नौकरी देने के नाम पर 100 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है. पता चला है कि कंपनी में कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए जिम्मेदार कुछ सीनियर अधिकारी सालों से उम्मीदवारों को नौकरी देने के बदले में स्टाफिंग फर्मों से रिश्वत ले रहे थे. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब इस संबंध में कंपनी के CEO और COO को एक शिकायती पत्र मिला. इसके बाद कंपनी ने 3 अधिकारियों की जांच के लिए टीम बनाई और जांच के बाद TCS ने अपने रिक्रूटिंग हेड को छुट्टी पर भेज दिया. साथ ही अपने रिसोर्स मैनेजमेंट ग्रुप (RMG) के 4 सीनियर अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया और तीन स्टाफिंग फर्मों को ब्लैकलिस्ट कर दिया.

Published - June 28, 2023, 08:45 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • jobs

Related

  • भाविश अग्रवाल ने बताई ओला के मुनाफे की रूपरेखा, इलेक्ट्रिक कार पर नहीं है फोकस
  • बैंक क्‍यों बढ़ा रहे हैं जमा दर, एसबीआई अर्थशास्त्री ने दी जानकारी
  • Home Loan rates Aug: ये बैंक दे रहे सबसे सस्‍ता होम लोन, घर खरीदने में नहीं बढ़ेगा EMI का बोझ
  • घर बैठे लोग हर महीने ले रहे 200 करोड़ रुपये का लोन, बड़े काम की है ये सुविधा
  • अब टीवी फ्रिज बनाएगी रिलायंस, इस नाम से बाजार में ली एंट्री
  • भारत ने गंवा दिया चीन का बाजार!

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close