• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / स्टॉक

सेबी ने शिकायतों के निपटान के लिए दिशानिर्देश जारी किए

स्कोर्स शिकायत निपटान प्रणाली की शुरुआत जून 2011 में हुई थी

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : September 21, 2023, 18:17 IST
  • Follow

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने स्कोर्स मंच के जरिये प्राप्त शिकायतों के निपटान और निगरानी से जुड़ी पंजीकृत इकाइयों और मनोनीत निकायों को लेकर नये दिशानिर्देश जारी किये हैं. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक परिपत्र में कहा कि नए दिशानिर्देश चार दिसंबर से अमल में आएंगे. स्कोर्स (सेबी शिकायत निपटान प्रणाली) शिकायत निपटान प्रणाली है. इसकी शुरुआत जून, 2011 में हुई थी. निवेशक इसके जरिये प्रतिभूति बाजार, कंपनियों, मध्यस्थों और बाजार से जुड़े ढांचागत संस्थानों के खिलाफ सेबी के पास अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं.

शिकायत मिलने के 21 दिन के भीतर समाधान करना होगा नये दिशानिर्देशों के तहत स्कोर्स के जरिये शिकायत प्राप्त करने वाली कंपनियों समेत सभी इकाइयों को शिकायत मिलने की तिथि से 21 दिन के भीतर उसका समाधान करना होगा. किसी भी इकाई के खिलाफ स्कोर्स मंच पर दर्ज शिकायत समाधान और उसपर कार्रवाई रिपोर्ट को लेकर इसी मंच के माध्यम से स्वत: संबंधित इकाई के पास जाएगी. साथ ही, किसी भी इकाई के खिलाफ शिकायत स्कोर्स के जरिये संबंधित मनोनीत निकाय को भेजी जाएगी. सूचीबद्ध कंपनियों के लिये मनोनीत निकाय शेयर बाजार होंगे और म्यूचुअल फंड के लिये उनका संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) होगा.

अगर शिकायकर्ता मामले के समाधान से संतुष्ट है या वह शिकायत की समीक्षा करने का विकल्प नहीं चुनता है, इसका निपटान हो जाएगा. हालांकि, अगर शिकायकर्ता संतुष्ट नहीं है, वह समस्या का समाधान उपलब्ध कराने वाली इकाई से उसकी समीक्षा का आग्रह कर सकता है. संबंधित इकाई कार्रवाई रिपोर्ट की तारीख से 15 दिन के भीतर इसका समाधान करेगी. साथ ही शिकायतकर्ता नामित निकाय की तरफ से कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) जमा करने की तारीख से 15 दिन के भीतर शिकायत की दूसरी समीक्षा की मांग कर सकता है. सेबी या नामित निकाय संबंधित इकाई से प्रस्तुत एटीआर पर स्पष्टीकरण मांग सकता है. इसके अलावा नियामक ने निर्धारित समय के भीतर निवेशकों की शिकायतों का निपटान करने में विफल रहने वाली सूचीबद्ध कंपनी पर जुर्माना लगाने का प्रावधान भी रखा है.

Published - September 21, 2023, 06:13 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • SEBI
  • sebi new rules

Related

  • दूसरे दिन भी चढ़ा ओला इलेक्ट्रिक का शेयर, 20 फीसदी तेजी के साथ लगा अपर सर्किट
  • सुजलॉन एनर्जी का शेयर बना रॉकेट, मार्केट कैप हुआ 1 लाख करोड़ के पार
  • इस मल्‍टीबैगर कंपनी को मिला यूके नेवी से ऑर्डर, शेयरों में आई तूफानी तेजी
  • शेयर बाजार में कोहराम: सेंसेक्‍स 2222.55 अंकों की गिरावट के साथ हुआ बंद, PSU स्‍टॉक्‍स में भारी बिकवाली
  • शेयर बाजार के लिए ‘ब्‍लैक मंडे’, सेंसेक्‍स और निफ्टी हुए धड़ाम; निवेशकों के 17 लाख करोड़ डूबे
  • गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का शेयर पहले दिन के कारोबार में 12 फीसद चढ़ा

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close