• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / स्टॉक

प्रमोटर्स अपने कर्मचारियों को दे सकेंगे शेयर, सेबी ने बनाई नई व्‍यवस्‍था

इस पहल का मकसद अनुपालन को सुगम बनाना और लागत को कम करना है.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : January 24, 2024, 13:50 IST
  • Follow

कंपनियों के प्रमोटर्स अब अपने कर्मचारियों को शेयर दे सकेंगे. शेयर बाजार नियामक सेबी (SEBI)ने के मुताबिक कंपनियों के प्रमोटर्स शेयर बाजार व्यवस्था के माध्यम से बिक्री पेशकश (OFS) के तहत अपने कर्मचारियों को शेयर दे सकते हैं. इस पहल का मकसद अनुपालन को सुगम बनाना और लागत को कम करना है. वर्तमान में, ओएफएस के तहत कर्मचारियों को शेयरों का जो आवंटन किया जाता है, वह शेयर बाजार व्यवस्था के बाहर किया जाता है. नियामक के इस फैसले से कर्मचारियों को फायदा होगा.

ओएफएस के लिए नए नियम

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने संबंधित पक्षों से प्राप्त प्रतिक्रिया के आधार पर कहा कि यह देखा गया है कि मौजूदा प्रक्रिया समय लेने वाली है और इसमें अतिरिक्त लागत और कई गतिविधियां शामिल हैं. सेबी ने इसको देखते हुए एक नई प्रणाली का निर्णय लिया है. यह कंपनियों के कर्मचारियों के लिए बिक्री पेशकश के संबंध में मौजूदा प्रणाली के अतिरिक्त होगी. इससे समय तो कम लगेगा ही साथ ही प्रक्रिया आसान भी होगी.

कर्मचारियों को होगा फायदा 

नियामक द्वारा लाइ गई नई प्रणाली के तहत, कर्मचारियों को ओएफएस एक नई श्रेणी ‘कर्मचारी’ के तहत खुदरा श्रेणी के साथ टी प्लस 1 (सौदे के दिन से एक दिन के भीतर) साइकिल पर दिया जाएगा. सेबी ने कहा कि दक्षता बढ़ाने, अनुपालन में आसानी और लागत कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है. बाजार नियामक की द्वितीयक बाजार सलाहकार समिति में विचार-विमर्श और शेयर बाजारों तथा क्लियरिंग कॉरपोरेशन के साथ चर्चा के आधार पर, यह निर्णय लिया गया है कि प्रर्वतक शेयर बाजार व्यवस्था के जरिये ओएफएस के तहत कर्मचारियों को शेयर दे सकते हैं.

क्या कहा नियामक ने?

नियामक के अनुसार, कर्मचारी ओएफएस को लेकर कर्मचारियों के लिए एक निश्चित संख्या में शेयर आरक्षित होने चाहिए और प्रवर्तकों को इस बारे में शेयर बाजार को दिए जाने वाले ओएफएस नोटिस में इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्‍ध करानी चाहिए.

Published - January 24, 2024, 01:50 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • SEBI
  • sebi new rule

Related

  • दूसरे दिन भी चढ़ा ओला इलेक्ट्रिक का शेयर, 20 फीसदी तेजी के साथ लगा अपर सर्किट
  • सुजलॉन एनर्जी का शेयर बना रॉकेट, मार्केट कैप हुआ 1 लाख करोड़ के पार
  • इस मल्‍टीबैगर कंपनी को मिला यूके नेवी से ऑर्डर, शेयरों में आई तूफानी तेजी
  • शेयर बाजार में कोहराम: सेंसेक्‍स 2222.55 अंकों की गिरावट के साथ हुआ बंद, PSU स्‍टॉक्‍स में भारी बिकवाली
  • शेयर बाजार के लिए ‘ब्‍लैक मंडे’, सेंसेक्‍स और निफ्टी हुए धड़ाम; निवेशकों के 17 लाख करोड़ डूबे
  • गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का शेयर पहले दिन के कारोबार में 12 फीसद चढ़ा

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close