• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / स्टॉक

क्या डरा रही है शेयर बाजार की ये रिकॉर्ड तेजी?

18,972 के स्तर पर बंद हुआ निफ्टी, 63,915.42 के स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स

  • अमन गुप्ता
  • Last Updated : June 28, 2023, 18:55 IST
फोटो साभार: TV9 भारतवर्ष
  • Follow

भारतीय शेयर बाजार सभी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ कर बुधवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गया. सेंसेक्स (Sensex) पहली बार 64,012 तक पहुंचा और 63,915.42 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी (NIFTY) एक समय तो 19,003 के क़रीब पहुंच गया. हालांकि ये बंद 18,972 के स्तर पर हुआ. ये पहली बार है जब दोनों इंडेक्स इस स्तर पर पहुंचे हैं. Nifty ने इससे पहले 1 दिसंबर, 2022 को 18,887 का नया हाई बनाया था. अब एक्सपर्ट बाजार में 4 से 5 फीसद तक की गिरावट आ सकती है. ऐसे में निवेशकों को सोच-समझ कर फैसला लेना चाहिए.

निफ्टी में ये रिकॉर्ड ऊंचाई 142 सत्रों के बाद दिखाई दी. इस दौरान जिस सेक्टरों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया उनमें ऑटो, FMCG, रिएल्टी शामिल रहे. इनमें क़रीब 12 से 14 फ़ीसदी की तेज़ी देखने को मिली. 28 जून के कारोबार में बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 294.22 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया. यानी आज शेयर बाजार के निवेशकों को करीब 2.09 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ. इसी के साथ 3.48 लाख करोड़ के कुल वैल्युएशन के साथ भारतीय शेयर बाज़ार दुनिया में 5 वें नंबर पर आ गया है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट? स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट संतोष कुमार सिंह का कहना है कि बाज़ार में एक अच्छी तेज़ी है और ये मोमेंटम बने रहने की उम्मीद लग रही है. हालांकि इस बीच बाज़ार की पूरी पिक्चर बहुत अच्छी नहीं है क्योंकि रिकॉर्ड हाई बाज़ार के बीच 1300 के आसपास शेयर बढ़े हुए हैं और 934 शेयर इस बीच गिरे हुए हैं तो ये अनुपात बाज़ार के लिहाज़ से बहुत अच्छा नहीं है. ब्रोकिंग फर्म शेयर इंडिया के रिसर्च हेड डॉ. रवि सिंह का कहना है कि 18,900 के स्तर से नीचे जब तक निफ्टी नहीं आता है तब तक बाज़ार में तेज़ी बनी रहेगी. इसके नीचे निफ्टी के फिसलने पर सावधान हो जाने की ज़रूरत है.

निवेशकों के लिए सलाह लाइफटाइम हाई बाज़ार के इस माहौल को निवेश करने के लिहाज़ से संतोष कुमार सिंह ने बेहतर नहीं बताया है. उनका कहना है कि जब बाजार उच्चतम स्तर पर होता है तो इसमें गिरावट आने की बहुत अधिक संभावना होती है. अभी जो पुराने निवेशक हैं वो प्रॉफिट बुक कर सकते हैं. वहीं जो लोग नए निवेशक हैं और पोर्टफ़ोलियो बनाने के लिए शेयरों में निवेश करना चाह रहे हैं तो ऐसे स्तर पर न करें. बाज़ार में गिरावट का इंतज़ार करें.

Published - June 28, 2023, 06:55 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Nifty
  • Sensex
  • share

Related

  • दूसरे दिन भी चढ़ा ओला इलेक्ट्रिक का शेयर, 20 फीसदी तेजी के साथ लगा अपर सर्किट
  • सुजलॉन एनर्जी का शेयर बना रॉकेट, मार्केट कैप हुआ 1 लाख करोड़ के पार
  • इस मल्‍टीबैगर कंपनी को मिला यूके नेवी से ऑर्डर, शेयरों में आई तूफानी तेजी
  • शेयर बाजार में कोहराम: सेंसेक्‍स 2222.55 अंकों की गिरावट के साथ हुआ बंद, PSU स्‍टॉक्‍स में भारी बिकवाली
  • शेयर बाजार के लिए ‘ब्‍लैक मंडे’, सेंसेक्‍स और निफ्टी हुए धड़ाम; निवेशकों के 17 लाख करोड़ डूबे
  • गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का शेयर पहले दिन के कारोबार में 12 फीसद चढ़ा

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close