• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / स्टॉक

Paytm का शेयर 20% टूटा, RBI की सख्ती का असर

Paytm के शेयर आज 152.20 रुपए या 19.99 फीसद की गिरावट के साथ  609.00 पर ट्रेड कर रहे हैं.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : February 1, 2024, 10:22 IST
  • Follow

आरबीआई की सख्ती का असर आज Paytm के शेयर पर भी दिख रहा है. Paytm के शेयर आज 152.20 रुपए या 19.99 फीसद के की गिरावट के साथ  609.00 पर ट्रेड कर रहे हैं.  शेयर बाजर आज खुलने के साथ ही Paytm के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. Paytm के शेयर में लोअर सर्किट लगा है.

पेटीएम पेमेंट्स बैंक की करीब सभी सेवाएं 29 फरवरी के बाद बंद करने के आरबीआई के आदेश का बड़ा असर दिख रहा है. पेटीएम ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया, ‘इस कदम से कंपनी की वार्षिक कर पूर्व आय पर 300-500 करोड़ रुपये का असर पड़ने की आशंका है. हालांकि, कंपनी को उम्मीद है कि वह अपनी लाभप्रदता में सुधार के पथ पर आगे बढ़ती रहेगी.

आरबीआई की बड़ी सख्ती 

भारतीय रिजर्व बैंक ने फिनटेक कंपनी Paytm पर बड़ी सख्ती की है. 29 फरवरी से कस्टमर खातों में क्रेडिट और डिपॉजिट सेवा पर रोक लगा दी है. इसके अलावा, Paytm के वॉलेट, Fastag और NCMC कार्ड की सेवा पर भी 29 फरवरी के बाद से रोक लगा दी  है.  आरबीआई ने 31 जनवरी 2024 को अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है.

ग्राहक कब तक कर सकते हैं निकासी?

आरबीआई के आदेश के अनुसार बैंक के ग्राहक बचत बैंक खाता, चालू खाता, प्रीपेड उपकरण, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड  समेत अपने खातों से शेष राशि बिना किसी प्रतिबंध के निकाल सकते हैं. लेकिन 29 फरवरी के बाद, इससे किसी भी तरह का लेन-देन नहीं किया जा सकता.

आरबीआई ने जारी किया आदेश 

इस आदेश में कहा गया है कि 29 फरवरी, 2024 के बाद पेटीएम कोई बैंकिंग सेवा, जैसे फंड ट्रांसफर (एईपीएस, आईएमपीएस जैसी सेवाएं), बीबीपीओयू और यूपीआई सुविधा प्रदान नहीं कर सकेगा. अधिसूचना के मुताबिक ‘वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड और पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड के नोडल खातों को जल्द से जल्द, 29 फरवरी, 2024 से पहले समाप्त किया जाएगा.’

आरबीआई ने Paytm पर लगाई रोक 

रेग्यूलेटर ने Paytm पर यह सख्ती बैंकिग नियमों के उल्लंघन के चलते की है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार,  Paytm बैंक ने लगातार नियमों की अनदेखी की है. आरबीआई की ऑडिट में सुपरवाईजरी खामियां पाई गई, जिसके बाद, केंद्रीय बैंक ने यह सख्ती दिखाई है. आरबीआई ने  29 फरवरी के बाद मौजूदा ग्राहकों के अकाउंट में अमाउंट एड करने पर रोक लगा दी है.

Published - February 1, 2024, 09:54 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Paytm

Related

  • दूसरे दिन भी चढ़ा ओला इलेक्ट्रिक का शेयर, 20 फीसदी तेजी के साथ लगा अपर सर्किट
  • सुजलॉन एनर्जी का शेयर बना रॉकेट, मार्केट कैप हुआ 1 लाख करोड़ के पार
  • इस मल्‍टीबैगर कंपनी को मिला यूके नेवी से ऑर्डर, शेयरों में आई तूफानी तेजी
  • शेयर बाजार में कोहराम: सेंसेक्‍स 2222.55 अंकों की गिरावट के साथ हुआ बंद, PSU स्‍टॉक्‍स में भारी बिकवाली
  • शेयर बाजार के लिए ‘ब्‍लैक मंडे’, सेंसेक्‍स और निफ्टी हुए धड़ाम; निवेशकों के 17 लाख करोड़ डूबे
  • गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का शेयर पहले दिन के कारोबार में 12 फीसद चढ़ा

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Trending Stories

  • फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम!
  • पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • शेयर
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • क्रिप्टो
  • एक्सक्लूसिव
  • survey data
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2025 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close