• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / शेयर बाजार

Stock Market : गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्‍स 50,812.14 पर खुला

शेयर बाजार (Stock Market) गुरुवार की सुबह गिरावट के साथ खुले. दुनियाभर के बाजारों में बिकवाली के चलते घरेलू बाजार भी दबाव में दिखा.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : March 4, 2021, 11:05 IST
  • Follow

शेयर बाजार (Stock Market) गुरुवार की सुबह गिरावट के साथ खुले. दुनियाभर के शेयर बाजारों (Stock Market) में भारी बिकवाली के चलते घरेलू बाजार भी दबाव में कारोबार करता दिखा. BSE सेंसेक्स 668 अंकों की गिरावट के साथ 50,812.14 के स्‍तर पर खुला. इस दौरान बैंकिंग सेक्‍टर के शेयरों में सबसे ज्‍यादा गिरावट देखी जा रही है. बैंक इंडेक्स 826 अंकों की गिरावट के साथ 35575 पर खुला. सेंसेक्स में सबसे ज्यादा HDFC के शेयर में 3% की गिरावट है.

ग्‍लोबल मार्केट में गिरावट अमेरिकी बाजारों (Stock Market) में भारी बिकवाली के चलते अन्य शेयर बाजारों (Stock Market) में भारी गिरावट है. जापान का निक्केई इंडेक्स 517 अंक नीचे 29,042 पर कारोबार कर रहा है. हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 816 अंकों की गिरावट के साथ 29,064 पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह चीन का शंघाई कंपोजिट, कोरिया का कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स में 1.74 प्रतिशत की गिरावट है.

घरेलू बाजार में देखी गई खरीदारी कल सेंसेक्स 1147 अंकों की बढ़त के साथ 51,444.65 पर और निफ्टी 326 अंक ऊपर 15,245 पर बंद हुआ था. NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 2,088.7 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 392.91 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे.

अमेरिकी शेयर बाजार में भी रही गिरावट अमेरिकी शेयर बाजार (Stock Market) बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. नैस्डैक इंडेक्स 2.70% नीचे 12,997 पर बंद हुआ. इसके अलावा डाओ जोंस और S&P 500 इंडेक्स में 1.39% की गिरावट रही. दूसरी ओर यूरोपियन शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे. इसमें ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के बाजार शामिल हैं.

कल भी रही थी गिरावट शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त दर्ज की गई है. सुबह से ही बाजार में तेजी रही. इस दौरान BSE सेंसेक्स 1,147 अंकों की बढ़त के साथ 51,444 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान इंडेक्स ने दिन के सबसे ऊंचे स्तर 51,539 को भी छुआ. इससे पहले इंडेक्स ने 25 फरवरी को 51,039 के लेवल पर बंद हुआ था. इसके पहले सुबह सेंसेक्स 50,738 पर और निफ्टी 15,064 पर खुला था.

Published - March 4, 2021, 09:40 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • bse
  • Sensex
  • share bazaar

Related

  • कृष्ण अग्रवालः वित्तीय संकट को कमाई के मौके में बदलने वाला खिलाड़ी
  • सिविल सर्विसेज की तैयारी से फंड मैनेजर बनने तक, आम नहीं है संजय सिन्हा का सफर
  • अनलिस्टेड मार्केट में ट्रेडिंग करना चाहते हैं? जान लीजिए इसमें कितना है रिस्क
  • बोनस शेयर से होता है फायदा या नुकसान? टैक्स समेत जानें सभी बातें
  • शेयर मार्केट में निवेश से पहले जान लें क्या होते हैं PB रेशियो और Book Value
  • Stock Market में आज ये 6 स्‍टॉक्‍स करा सकते हैं अच्‍छी कमाई

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Trending Stories

  • फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम!
  • पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • शेयर
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • क्रिप्टो
  • एक्सक्लूसिव
  • survey data
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2025 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close