• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / शेयर बाजार

आपको पता है स्टॉक्स मार्केट में सलमान और रितिक में से किसने दिया है ज्यादा रिटर्न?

सलमान और रितिक दोनों मंझे हुए एक्टर हैं. दोनों स्टॉक मार्केट में भी मौजूद हैं, लेकिन थोड़े से अलग रूप में और रिटर्न के मामले में एक ने दूसरे को पछाड़ दिया है.

  • Team Money9
  • Last Updated : April 11, 2021, 13:01 IST
PTI
  • Follow

दोनों ही मंझे हुए एक्टर और बड़े स्टार हैं. निर्णायक तौर पर ये भी नहीं कहा जा सकता है कि इन दोनों में से कौन बेहतर एक्टर है. लेकिन, भारतीय स्टॉक मार्केट्स के अपने सलमान और रितिक हैं और अगर यहां परफॉर्मेंस की बात की जाए तो इनमें से सलमान ने वित्त वर्ष 2021 में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है. सलमान और रितिक दरअसल एक नामकरण है और इसका इस्तेमाल स्टॉक्स के एक सेट के लिए होता है. अक्सर, इन्हें चर्चा में बनी हुई किसी थीम के आधार पर इस्तेमाल किया जाता है. यह ट्रेंड पश्चिमी देशों के FAANG के साथ शुरू हुआ जिसमें अमरीका के ऐसे टेक्नोलॉजी दिग्गजों का समूह शामिल है जो दुनिया में बड़े बदलव कर रहे हैं. इनमें फेसबुक, एपल, एमेजॉन, नेटफ्लिक्स और गूगल शामिल हैं. घरेलू मार्केट में सलमान स्टॉक्स में SBI, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टूब्रो (L&T), मारुति सुजुकी, अडानी पोर्ट्स और NTPC शामिल हैं.

स्टॉक्स के दूसरे सेट का नाम रितिक है. इसमें HDFC बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), ICICI बैंक, ITC, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) आते हैं. इसके अलावा, इसमें HDFC, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक भी आते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ट्रेडर्स और इनवेस्टर्स के बीच ये शब्दावली खासी पॉपुलर है. जब भी वे मार्केट के उतार-चढ़ाव और इसके आगे बढ़ने पर बात करते हैं तो सलमान और रितिक का जिक्र अपने लगाए जाने वाले दांव के तौर पर करते हैं. इससे मार्केट के ट्रेडर्स को इनके आधार पर बाजार की चाल के बारे में चर्चा करने में आसानी होती है. कोविड-19 ने दुनियाभर में लोगों की जिंदगियां बदल दी हैं. साथ ही लोगों ने इस दौरान अपने पोर्टफोलियो में भी बड़े बदलाव किए हैं. कोविड या रिकवरी के दौर में जिन सेक्टरों को फायदा होने का अनुमान लगाया जा रहा है उन सेक्टर्स की कंपनियों में निवेशक पैसा लगा रहे हैं. इस लिहाज से हमने वित्त वर्ष 2020-21 में सलमान और रितिक के सेट में आने वाले स्टॉक्स के परफॉर्मेंस पर नजर डाली है. आइए देखते हैं कि दोनों में कौन कहां पहुंचा है.

रितिक

कंपनी          01/04/20        31/03/21     %बदलाव HDFC bank          829.7            1493.55        80.01 RIL                        1080.65          2003.2        85.37 INFOSYS             604.1                 1367.75      126.41 TCS                       1709.55            3177.6         85.87 HDFC Ltd             1584.4              2498.95      57.72 ITC                          166.35             218.5           31.35 Kotak bank               1182                1754         48.39 औसत                                                                73.59

सलमान

कंपनी             01/04/20      31/03/21           %बदलाव SBI                           186.6                 364.35          95.26 Axis Bank                358.45              697.5             94.59 L&T                            774.75             1418.35          83.07 Maruti                      4243.6             6859.75          61.65 Adani Ports            244.9                   702.75         186.95 NTPC                        81.1                      106.45          31.26 औसत                                                                           92.13

वित्त वर्ष 2020-21 मेें निश्चित तौर पर अडानी पोर्ट्स ने सलमान स्टॉक्स के परफॉर्मेंस को बढ़ाने में मदद दी है. इस स्टॉक ने एक साल में निवेशकों को 186 फीसदी रिटर्न दिया है. इसके अलावा, SBI, एक्सिस बैंक और L&T के स्टॉक्स ने भी निवेशकों की पूंजी को तकरीबन दोगुना कर दिया है और इससे सलमान का प्रदर्शन रितिक से ऊपर रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे स्टॉक्स को पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहिए जो कि वक्त के मुताबिक हैं. जिन कंपनियों के पास अच्छा कैश फ्लो, ज्यादा प्रॉफिटेबिलिटी, मजबूत बैलेंस शीट, मैनेजमेंट की उच्च क्षमता जैसी खूबियां हैं, उन पर निवेशकों क फोकस करना चाहिए. हालांकि, सलमान और रितिक दोनों की ग्रुप के स्टॉक्स ने 2020-21 में मजबूत रिटर्न दिया है और इस दौरान बेंचमार्क के मुकाबले ज्यादा रिटर्न दिया है, लेकिन सलमान इस दौरान निवेशकों की पूंजी तकरीबन दोगुनी करने में सफल रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में लोगों को ऐसे स्टॉक्स पर फोकस करना चाहिए जिन्हें आर्थिक रिकवरी का फायदा होगा. एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि ऐसे शेयरों के पीछे नहीं भागना चाहिए जिनमें अचानक बड़ी तेजी आई है.

Published - April 11, 2021, 01:01 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • bse
  • hritik
  • investors

Related

  • कृष्ण अग्रवालः वित्तीय संकट को कमाई के मौके में बदलने वाला खिलाड़ी
  • सिविल सर्विसेज की तैयारी से फंड मैनेजर बनने तक, आम नहीं है संजय सिन्हा का सफर
  • अनलिस्टेड मार्केट में ट्रेडिंग करना चाहते हैं? जान लीजिए इसमें कितना है रिस्क
  • बोनस शेयर से होता है फायदा या नुकसान? टैक्स समेत जानें सभी बातें
  • शेयर मार्केट में निवेश से पहले जान लें क्या होते हैं PB रेशियो और Book Value
  • Stock Market में आज ये 6 स्‍टॉक्‍स करा सकते हैं अच्‍छी कमाई

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Trending Stories

  • फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम!
  • पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • शेयर
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • क्रिप्टो
  • एक्सक्लूसिव
  • survey data
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2025 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close