• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / समाचार

‘सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक साइबर सुरक्षा मजबूत करें’

बैंकों को कड़ी निगरानी रखनी चाहिए और भविष्य के साइबर खतरों के लिए तैयार रहना चाहिए: वित्त मंत्रालय

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : November 19, 2023, 15:41 IST
  • Follow

वित्त मंत्रालय ने यूको बैंक में हाल ही में हुई घटना को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से अपने डिजिटल संचालन से संबंधित प्रणालियों और प्रक्रियाओं की समीक्षा करने को कहा है. सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय ने बैंकों को सलाह दी है कि वे अपनी साइबर सुरक्षा की मजबूती की जांच करें और उसे मजबूत करने के उपाय करें. सूत्रों ने कहा कि बैंकों को कड़ी निगरानी रखनी चाहिए और भविष्य के साइबर खतरों के लिए तैयार रहना चाहिए.

वित्तीय क्षेत्र में बढ़ते डिजिटलीकरण के बीच वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नियमित अंतराल पर बैंकों को इस बारे में जागरूक करते रहे हैं. पिछले हफ्ते सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक में तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) के माध्यम से कुछ लोगों के खातों में गलत तरीके से 820 करोड़ रुपए चले गए थे. आईएमपीएस मंच का संचालन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा किया जाता है. आईएमपीएस दो बैंकों के बीच तत्काल धन हस्तांतरण वाली प्रणाली है.

यूको बैंक ने शेयर बाजार को बताया है कि उसने सक्रियता से कदम उठाकर भुगतान पाने वालों के खातों पर रोक लगा दी और 820 करोड़ रुपए में से 649 करोड़ रुपए की वसूली करने में सक्षम रहा. यह गलत ढंग से भेजी गई कुल राशि का करीब 79 प्रतिशत है. हालांकि यूको बैंक ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह तकनीकी खराबी मानवीय त्रुटि के कारण हुई या ‘हैकिंग’ के प्रयास के कारण ऐसा हुआ.

Published - November 19, 2023, 03:41 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • banks
  • Finance Ministry
  • Ministry of Finance

Related

  • जोमैटो ने खरीद लिया पेटीएम का ये बिजनेस, 2,048 करोड़ में हुई डील
  • मरीन इलेक्ट्रिकल्‍स और कमिंस इंडिया में समझौता, शिप के पंप का करेगी निर्माण
  • वाणिज्‍य मंत्री ने अमेजन के कारोबारी तरीकों और निवेश घोषणा पर उठाए सवाल
  • संगठित क्षेत्र में बढ़ी नौकरियां, ईपीएफओ ने जून में जोड़े 19.29 लाख सदस्य
  • RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बढ़ाया देश का मान, लगातार दूसरे साल मिला ये खिताब
  • ट्राई ने टेलीमार्केटर्स पर कसा शिकंजा, मैसेज सर्विस के दुरुपयोग पर होगी कार्रवाई

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close