• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / समाचार

उत्तर प्रदेश में बिके सबसे ज्यादा वाहन

सियाम के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल 8,22,472 यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री हुई

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : February 17, 2024, 10:32 IST
  • Follow

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में वाहन बिक्री में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर रहा और इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात तथा तमिलनाडु का स्थान है. उद्योग संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने यह जानकारी दी है. सियाम के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल 8,22,472 यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री हुई. इसमें दोपहिया और तिपहिया श्रेणी के वाहन भी शामिल हैं. समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 6,88,192 इकाइयों के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर था. इसके बाद 4,21,026 इकाइयों के साथ गुजरात और 4,19,189 इकाइयों के साथ तमिलनाडु का स्थान रहा.

अक्टूबर-दिसंबर 2023 में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 23,859 तिपहिया वाहन बेचे गए. इसके बाद महाराष्ट्र (20,495), गुजरात (19,743) और बिहार (14,955) का स्थान रहा है. इसी प्रकार, दोपहिया वाहन श्रेणी में उत्तर प्रदेश कुल 6,73,962 इकाइयों के साथ शीर्ष पर रहा. इसके बाद महाराष्ट्र (5,15,612), मध्य प्रदेश (3,35,478) और तमिलनाडु (3,24,918) का स्थान था.

यात्री वाहन की बिक्री में हालांकि महाराष्ट्र ने 1,21,030 इकाइयों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया. इसके बाद उत्तर प्रदेश (1,01,568), गुजरात (85,599) और कर्नाटक (71,549) का स्थान रहा. वाणिज्यिक वाहनों की श्रेणी में भी 31,055 इकाइयों के साथ महाराष्ट्र शीर्ष पर रहा. इसके बाद उत्तर प्रदेश (23,083), गुजरात (20,391) और कर्नाटक (16,966) का स्थान था. सियाम के आंकड़ों के मुताबिक घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 14 फीसद बढ़कर 3,93,074 इकाई हो गई. यह जनवरी में अभी तक दर्ज बिक्री का सर्वाधिक आंकड़ा है. जनवरी 2023 में थोक बिक्री 3,46,080 इकाई रही थी. दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 26 फीसद की बढ़त के साथ 14,95,183 इकाई दर्ज की गई. जनवरी 2023 में थोक बिक्री 11,84,376 इकाई थी. तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री जनवरी में नौ फीसद की बढ़ोतरी के साथ 53,537 इकाई रही, जबकि जनवरी 2023 में यह आंकड़ा 48,903 इकाई का था. सियाम के मुताबिक मारुति सुजुकी इंडिया ने जनवरी 2024 में 1,66,802 इकाइयों की थोक बिक्री दर्ज की थी, जो कि जनवरी 2023 में 1,47,348 इकाइयों से ज्यादा है.

Published - February 17, 2024, 10:32 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Commercial vehicle sales
  • Passenger Vehicles
  • Uttar Pradesh

Related

  • जोमैटो ने खरीद लिया पेटीएम का ये बिजनेस, 2,048 करोड़ में हुई डील
  • मरीन इलेक्ट्रिकल्‍स और कमिंस इंडिया में समझौता, शिप के पंप का करेगी निर्माण
  • वाणिज्‍य मंत्री ने अमेजन के कारोबारी तरीकों और निवेश घोषणा पर उठाए सवाल
  • संगठित क्षेत्र में बढ़ी नौकरियां, ईपीएफओ ने जून में जोड़े 19.29 लाख सदस्य
  • RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बढ़ाया देश का मान, लगातार दूसरे साल मिला ये खिताब
  • ट्राई ने टेलीमार्केटर्स पर कसा शिकंजा, मैसेज सर्विस के दुरुपयोग पर होगी कार्रवाई

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Trending Stories

  • फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम!
  • पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • शेयर
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • क्रिप्टो
  • एक्सक्लूसिव
  • survey data
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2025 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close