• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / समाचार

EPFO ने जोड़े 16.99 लाख सदस्य, जानिए किस राज्य में सबसे ज्यादा वृद्धि

अगस्त 2023 के दौरान कुल सदस्य जोड़ने के मामले में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा और गुजरात शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हैं

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : October 21, 2023, 12:21 IST
  • Follow

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अगस्त महीने के लिए पेरोल का आंकड़ा जारी कर दिया है. इस महीने शुद्ध रूप से 16.99 लाख सदस्य ईपीएफओ के साथ जुड़े हैं. ये एक साल पहले की तुलना में थोड़ा ज्‍यादा है. श्रम मंत्रालय का यह आंकड़ा उन सदस्यों की जानकारी देता है, जिन्हें नियमित वेतन पर नौकरी मिली है. अगस्त में रोजगार प्राप्त करने के आंकड़े में भी सुधार आया है. इस बीच जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 58.36% कर्मचारी 18-25 वर्ष की आयु के हैं.

अगस्त 2023 के दौरान कुल सदस्य जोड़ने के मामले में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा और गुजरात शीर्ष पांच राज्यों में शामिल थे. इन राज्यों ने महीने के दौरान सामूहिक रूप से 996,000 सदस्यों को नामांकित किया, जो कुल जोड़े गए कुल सदस्यों का लगभग 58.64% है. ईपीएफओ में महिला कामगारों की संख्या में भी जोरदार उछाल आया है. आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2023 के दौरान शुद्ध रूप से लगभग 3.43 लाख महिला सदस्य ईपीएफओ से जुड़ीं. लगभग 2.44 लाख महिला सदस्य पहली बार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आई हैं.

श्रम मंत्रालय ने कहा कि अगस्‍त के दौरान लगभग 11.8  लाख सदस्य ईपीएफओ से एग्जिट हुए थे और फिर से ईपीएफओ में शामिल हो गए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10.13% की वृद्धि दिखाता है. इन सदस्यों ने अपनी नौकरियां बदलीं और ईपीएफओ के तहत आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए. उन्‍होंने अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय अपनी जमा रकम को ट्रांसफर करने का विकल्प चुना, जिससे उनकी सामाजिक सुरक्षा सुरक्षा बढ़ गई.

आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि पिछले दो महीनों में ईपीएफओ से एग्जिट करने वाले सदस्यों की संख्या में लगातार गिरावट आई है. अगस्त के दौरान, 3,210 प्रतिष्ठानों ने अपना पहला इलेक्ट्रॉनिक चालान सह रिटर्न (ECR) भेजकर अपने कर्मचारियों को ईपीएफओ का सामाजिक सुरक्षा कवर बढ़ाया.

Published - October 21, 2023, 12:20 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • EPFO
  • EPFO data
  • EPFO MEMBERS

Related

  • जोमैटो ने खरीद लिया पेटीएम का ये बिजनेस, 2,048 करोड़ में हुई डील
  • मरीन इलेक्ट्रिकल्‍स और कमिंस इंडिया में समझौता, शिप के पंप का करेगी निर्माण
  • वाणिज्‍य मंत्री ने अमेजन के कारोबारी तरीकों और निवेश घोषणा पर उठाए सवाल
  • संगठित क्षेत्र में बढ़ी नौकरियां, ईपीएफओ ने जून में जोड़े 19.29 लाख सदस्य
  • RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बढ़ाया देश का मान, लगातार दूसरे साल मिला ये खिताब
  • ट्राई ने टेलीमार्केटर्स पर कसा शिकंजा, मैसेज सर्विस के दुरुपयोग पर होगी कार्रवाई

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Trending Stories

  • फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम!
  • पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • शेयर
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • क्रिप्टो
  • एक्सक्लूसिव
  • survey data
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2025 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close