• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / स्टॉक

सभी सेगमेंट, मार्केट कैप का मिलाजुला पैकेज है मल्टीकैप फंड, तो क्या इस NFO में लगाएंगे पैसा?

न्यूनतम अस्थिरता के साथ दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने, और मध्यम जोखिम लेने वाले निवेशकों के लिए मल्टी-कैप फंड अच्छा विकल्प हैं.

  • Team Money9
  • Last Updated : November 17, 2021, 17:38 IST
Pexels - मल्टी-कैप फंडों को प्रत्येक मार्केट कैप के तहत न्यूनतम 25 प्रतिशत एक्सपोजर की आवश्यकता होती है.
  • Follow

Axis Multicap Fund NFO Review: एक्सिस म्यूचुअल फंड ने अपना नया फंड ऑफर (NFO) एक्सिस मल्टीकैप फंड लॉन्च करने की घोषणा की हैं. यह फंड 26 नवंबर, 2021 को खुलने जा रहा है और 10 दिसंबर, 2021 को बंद होगा. यह NFO निवेशकों को लार्ज, मिड और स्मॉलकैप शेयरों में निवेश करने का अवसर प्रदान करेगा, जिसमें प्रत्येक श्रेणी में न्यूनतम समान एक्सपोजर होगा.

मल्टी-कैप फंड

सेबी के नियमों के अनुसार, मल्टी-कैप फंडों को प्रत्येक मार्केट कैप के तहत न्यूनतम 25 प्रतिशत एक्सपोजर की आवश्यकता होती है, यह सुनिश्चित करते हुए कि पोर्टफोलियो किसी विशेष मार्केट कैप की ओर केंद्रित नहीं है.

Axis Multicap Fund की बेसिक जानकारी

NFO की अवधिः 26 नवंबर, 2021 से 10 दिसंबर, 2021 स्कीम का प्रकारः लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मोल-कैप स्टोक्स में निवेश करने वाली एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम. न्यूनतम निवेशः 5,000 रूपये फंड मैनेजर्सः अनुपम तिवारी और सचिन जैन बैंचमार्कः NIFTY 500 Multicap 50:25:25 Index रिस्कोमीटरः अति उच्च

दोहरा लाभ

अपने बड़े और विविध निवेश स्पेस के कारण, मल्टी-कैप फंड निवेशकों को विकास और जोखिम-समायोजित रिटर्न का दोहरा लाभ प्रदान करते हैं, जिससे वे दीर्घकालिक निवेश उद्देश्यों और धन सृजन के लिए आदर्श समाधान बन जाते हैं.

एक्सिस AMC का मल्टी-कैप दृष्टिकोण

पिछले 5 वर्षों में लार्ज और मिड कैप कट-ऑफ लगभग दोगुना हो गया है. जहां लार्ज कैप बाजार की कठिन परिस्थितियों में राहत प्रदान करते हैं, वहीं मिड और स्मॉल कैप अल्फा को चलाने में मदद करते हैं. फंड कंपनी के स्मॉल कैप से लेकर लार्ज कैप तक की प्रगति के पूरे जीवनचक्र में संभावित अवसरों पर कब्जा करने की उम्मीद रखता है. इस दृष्टिकोण के माध्यम से, फंड एक बेहतर रिस्क – रिवार्ड प्रोफाइल के साथ एक गुणवत्ता केंद्रित दीर्घकालिक पोर्टफोलियो प्राप्त करने का लक्ष्य रखेगा.

फंड की खास बात

एक्सिस मल्टीकैप फंड बॉटम-अप स्टॉक सलैक्शन प्रोसेस का लाभ उठाएगा, जिसमें एक मौलिक दृष्टिकोण से प्रत्येक स्टॉक की एप्रिसिएशन की क्षमता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. प्रत्येक मार्केट कैप के भीतर सर्वश्रेष्ठ स्टॉक की पहचान करने पर जोर देते हुए आवंटन पूरा किया जाएगा.

एक्सिस AMC के MD और CEO चंद्रेश निगम ने कहा, ‘‘हमारा दीर्घकालिक फोकस न केवल निवेशकों की पूंजी की रक्षा करना है, बल्कि बेहतर रिटर्न हासिल करना भी है. इसी रणनीति को ध्यान में रखते हुए हमने फंड लॉन्च किया है. यह फंड हमारे निवेशकों को लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप शेयरों को एक ही पोर्टफोलियो में पैकेज करने और अस्थिर बाजार चक्रों में भी कायम रहने में मदद करेगा.’’

किसके लिए हैं सही विकल्प

एक मल्टीकैप फंड, सभी सेगमेंट में एक बेहतर और मिलाजुला पैकेज देता है और उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो बाजार पूंजीकरण में स्थिर और बुद्धिमानीपूर्ण आवंटन की तलाश में हैं. जो निवेशक कम से कम अस्थिरता के साथ लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने का लक्ष्य रखते हैं, और मध्यम जोखिम लेने वाले हैं, उन्हें मल्टी-कैप फंड में निवेश करने पर विचार करना चाहिए.

Published - November 17, 2021, 05:38 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Axis AMC
  • Axis Multicap Fund
  • Investment

Related

  • अस्थिर बाजार में सावधानी के साथ करें निवेश: संजीव बजाज
  • LIC policy: एलआईसी की इस पॉलिसी में रोजाना 73 रुपये का करें निवेश, मैच्‍योरिटी पर मिलेंगे 10 लाख
  • 10 तरह के म्यूच्यूअल फंड्स, जिनके बारे में जानना ज़रूरी
  • ICICI प्रूडेंशल म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ICICI प्रूडेंशल मिडकैप 150 इंडेक्स फंड
  • RCap बॉन्ड धारकों को उनके निवेश की केवल आधी वसूली की संभावना
  • कोरोना की चिंताओं से निवेशकों ने बदली रणनीति, होटल और एविएशन से निकलकर इन सेक्टरों में खरीदारी कोरोना की चिंता

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close