• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / स्टॉक

Cryptocurrency news: शीबा इनु में 21.8% का उछाल, बायनांस कॉइन में आई 5.2% की तेजी

सोलाना और कार्डानो क्रमश: 2.95% और 1.87% घटकर $196.93 और $1.99 पर आ गए हैं.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : October 30, 2021, 14:05 IST
देश में लोगों के बीच क्रिप्‍टोकरेंसी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता को लेकर सरकार काफी सक्रिय नजर आ रही है.
  • Follow

शीबा इनु अपने प्रतिद्वंद्वी डॉगकॉइन को दसवें स्थान पर धकेल कर दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बन गई है. इस मीम कॉइन की कीमत पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 21.80% बढ़कर $0.00007514 हो गई है. बायनांस कॉइन की कीमत 5.23% बढ़कर $522.86 हो गई है. दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 0.14% गिरकर $61,651.88 पर आ गई है. जबकि दूसरे सबसे बड़े टोकन इथेरियम की कीमत 1.47% बढ़कर $4,344.77 हो गई है. सोलाना और कार्डानो क्रमश: 2.95% और 1.87% घटकर $196.93 और $1.99 पर आ गए हैं. टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी में से सात शनिवार को गिरावट के साथ कारोबार करती दिखाई दीं.

शीबा इनु को संभालना मुश्किल : वज़ीरएक्स

मीम थीम वाली क्रिप्टोकरेंसी शीबा इनु की रिकॉर्ड तोड़ रैली और उन्मत्त व्यापार ने क्रिप्टो एक्सचेंज वज़ीरएक्स को बाधित कर दिया है, क्योंकि एक्सचेंज के सिस्टम के लिए वॉल्यूम को संभालना मुश्किल हो गया. वज़ीरएक्स पर ट्रेड करने वाले ट्रेडर्स के अनुसार पैसा बैंक से ट्रांसफर कर दिया गया था, लेकिन ऑर्डर निष्पादित नहीं हो सका. द हिंदू बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के अनुसार, अपने ग्राहकों से एक्सचेंज ने कहा है कि उसकी टीम सिस्टम को बढ़ाने पर काम कर रही है और सिस्टम के ठीक होने के बाद उसी पर एक अपडेट देगी.

जब से इथेरियम के सह-संस्थापक विटालिक ब्यूटिरिन ने भारत के कोविड क्रिप्टो राहत कोष में लगभग 1 बिलियन डॉलर मूल्य के शीबा इनु कॉइन दान किए हैं, तब से शिबा इनु में ड्रीम रन चल रहा है.

भारत क्रिप्टो को बैन करने के बजाय विनियमित कर सकता है: रिपोर्ट

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार फरवरी में अपने आगामी बजट में एकमुश्त प्रतिबंध लगाने के बजाय क्रिप्टोकरेंसी को विनियमित कर सकती है. वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के अगले आम बजट में क्रिप्टोकरेंसी को कवर करने वाले कानून पर चर्चा की जाएगी. इसने यह भी कहा कि क्रिप्टो को लेनदेन और लाभ के उचित कराधान के साथ एक अलग एसेट क्लास के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा.

(सभी कीमतें 30 अक्टूबर 2021 को सुबह 9:06 बजे ली गई है.)

Published - October 30, 2021, 02:02 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Bitcoin
  • Cryptocurrency
  • ethereum

Related

  • अस्थिर बाजार में सावधानी के साथ करें निवेश: संजीव बजाज
  • LIC policy: एलआईसी की इस पॉलिसी में रोजाना 73 रुपये का करें निवेश, मैच्‍योरिटी पर मिलेंगे 10 लाख
  • 10 तरह के म्यूच्यूअल फंड्स, जिनके बारे में जानना ज़रूरी
  • ICICI प्रूडेंशल म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ICICI प्रूडेंशल मिडकैप 150 इंडेक्स फंड
  • RCap बॉन्ड धारकों को उनके निवेश की केवल आधी वसूली की संभावना
  • कोरोना की चिंताओं से निवेशकों ने बदली रणनीति, होटल और एविएशन से निकलकर इन सेक्टरों में खरीदारी कोरोना की चिंता

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close