• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / स्टॉक

Cryptocurrency news: टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसीज में से आठ लाल निशान पर, पोलकाडॉट 5.2% और डॉगकॉइन 3.5% फिसला

दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 2.75% की गिरावट के साथ 64,631.63 डॉलर पर आ गई है.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : November 11, 2021, 14:02 IST
कार्डानो 3.27% की बढ़त के साथ 2.10 डॉलर पर और सोलाना 0.19% बढ़कर 237.69 डॉलर पर आ गई है.
  • Follow

Cryptocurrency news: टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी में से आठ गुरुवार को लाल निशान पर ट्रेड करती दिखाई दीं. पोलकाडॉट 5.21% गिरकर 47.82 डॉलर पर आ गया है, जबकि डॉगकॉइन 3.52% गिरकर 0.26 डॉलर पर आ गया है. एक्सआरपी 1.97% गिरकर 1.24 डॉलर पर आ गया है. इसी तरह Binance Coin 2.12 फीसद फिसलकर 616.22 डॉलर पर आ गया.

दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 2.75% की गिरावट के साथ 64,631.63 डॉलर पर आ गई है. वहीं, दूसरा सबसे बड़ा टोकन इथेरियम 1.19% गिरकर 4,630.76 डॉलर पर आ गया है.

टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसीज की सूची में मौजूद अन्य आभासी मुद्राओं में कार्डानो 3.27% की बढ़त के साथ 2.10 डॉलर पर और सोलाना 0.19% बढ़कर 237.69 डॉलर पर आ गई है.

रैंकिंग की बात करें, तो टीथर यूएसडीटी और कार्डानो को छोड़कर सभी क्रिप्टोकरेंसीज ने अपने पिछले स्लॉट को बरकरार रखा है. टीथर यूएसडीटी चौथे स्थान पर आ गई है और कार्डानो छठे स्थान पर चला गया है.

आरबीआई गवर्नर ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर चेताया

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर चेताया है. उन्होंने कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी देश की व्यापक आर्थिक और वित्तीय स्थिरता के नजरिये से बेहद खतरनाक है. RBI गवर्नर ने बताया कि उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सरकार को अपना फीडबैक ( Feedback) दे दिया है.

RBI गवर्नर का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के प्रति आकर्षित करने के लिए आंकड़ों को बढ़ा चढ़ाकर बताने की कोशिश की जा रही है. कुछ समय पहले आए आंकड़ों की मानें, तो हमारे देश में लगभग 10 करोड़ से ज्यादा लोग क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं. मार्च 2020 की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने वाले RBI के सर्कुलर को रद्द कर दिया था.

Published - November 11, 2021, 01:53 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Bitcoin
  • Cryptocurrency
  • ethereum

Related

  • अस्थिर बाजार में सावधानी के साथ करें निवेश: संजीव बजाज
  • LIC policy: एलआईसी की इस पॉलिसी में रोजाना 73 रुपये का करें निवेश, मैच्‍योरिटी पर मिलेंगे 10 लाख
  • 10 तरह के म्यूच्यूअल फंड्स, जिनके बारे में जानना ज़रूरी
  • ICICI प्रूडेंशल म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ICICI प्रूडेंशल मिडकैप 150 इंडेक्स फंड
  • RCap बॉन्ड धारकों को उनके निवेश की केवल आधी वसूली की संभावना
  • कोरोना की चिंताओं से निवेशकों ने बदली रणनीति, होटल और एविएशन से निकलकर इन सेक्टरों में खरीदारी कोरोना की चिंता

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close