• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / स्टॉक

Cryptocurrency news: कार्डानो 11.9% और एक्सआरपी 9.8% फिसला, शीबा इनु बनी 11वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बनी

अपनी तीसरी तिमाही की कमाई जारी करते हुए टेस्ला ने संकेत दिया कि वह भविष्य में अपने उत्पादों और सेवाओं के लिए क्रिप्टोकरेंसी में लेनदेन शुरू कर सकती है

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : October 28, 2021, 14:10 IST
क्रिप्टो के निवेशक शीबा इनु में आए इस उछाल से हैरान हैं. पिछले एक महीने में इस कॉइन में 700 फीसदी का उछाल आया है.
  • Follow

Cryptocurrency news: पिछले 24 घंटों में टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी में से 9 गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखाई दीं. कार्डानो सबसे अधिक 11.90% गिरावट के साथ 1.95 डॉलर पर आ गई है. एक्सआरपी भी 9.83% गिरकर 1.01 डॉलर पर गया. पोलकाडॉट और डॉगकॉइन क्रमशः 8.81% और 9.20% गिरकर 40.92 डॉलर व 0.23 डॉलर पर आ गए. दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 2.43% गिरकर 59,159.13 डॉलर पर आ गई, जबकि दूसरा सबसे बड़ा टोकन इथेरियम 4.47% गिरकर 4,009.93 डॉलर पर आ गया. रैंकिंग की बात करें, तो बायनांस कॉइन तीसरे स्थान पर चला गया है.

शीबा इनु दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बनी

मीम क्रिप्टोकरेंसी शीबा इनु में शानदार उछाल देखने को मिली है. पिछले 24 घंटों में यह कॉइन 35% से अधिक बढ़ गया और पिछले एक सप्ताह में निवेशकों की संपत्ति दोगुनी हो गई है. Coinmarketcap.com के आंकड़ों के अनुसार, इस अभूतपूर्व रैली ने शीबा इनु को दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बना दिया है.

क्रिप्टो के निवेशक शीबा इनु में आए इस उछाल से हैरान हैं. पिछले एक महीने में इस कॉइन में 700 फीसदी का उछाल आया है. इससे इस मीम कॉइन का बाजार पूंजीकरण 22.6 अरब डॉलर हो गया है.

टेस्ला क्रिप्टो पेमेंट्स में दूसरी पारी की कर रहा तैयारी

अपनी तीसरी तिमाही की कमाई जारी करते हुए टेस्ला ने संकेत दिया कि वह भविष्य में अपने उत्पादों और सेवाओं के लिए क्रिप्टोकरेंसी में लेनदेन शुरू कर सकती है. इलेक्ट्रिक कार निर्माता क्रिप्टो पेमेंट्स पर काफी उत्साही है, क्योंकि उसने 30 सितंबर को समाप्त नौ महीनों में कुल 1.5 बिलियन डॉलर के बिटकॉइन खरीदे हैं.

कंपनी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि 31 मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी ने लागू कानूनों के अधीन निर्दिष्ट क्षेत्रों में कुछ उत्पादों की बिक्री के लिए बिटकॉइन को भुगतान के रूप में स्वीकार किया और मई 2021 में इस प्रैक्टिस को निलंबित कर दिया.

Published - October 28, 2021, 02:09 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Bitcoin
  • Cryptocurrency
  • ethereum

Related

  • अस्थिर बाजार में सावधानी के साथ करें निवेश: संजीव बजाज
  • LIC policy: एलआईसी की इस पॉलिसी में रोजाना 73 रुपये का करें निवेश, मैच्‍योरिटी पर मिलेंगे 10 लाख
  • 10 तरह के म्यूच्यूअल फंड्स, जिनके बारे में जानना ज़रूरी
  • ICICI प्रूडेंशल म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ICICI प्रूडेंशल मिडकैप 150 इंडेक्स फंड
  • RCap बॉन्ड धारकों को उनके निवेश की केवल आधी वसूली की संभावना
  • कोरोना की चिंताओं से निवेशकों ने बदली रणनीति, होटल और एविएशन से निकलकर इन सेक्टरों में खरीदारी कोरोना की चिंता

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close