• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / स्टॉक

Cryptocurrency news: टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसीज में से 6 हरे निशान पर कर रही ट्रेड

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक गिरावट सोलाना में 4.40 फीसद दर्ज हुई, जिससे इसकी कीमत गिरकर 232.406 डॉलर पर आ गई है.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : November 12, 2021, 11:16 IST
  • Follow

Cryptocurrency news: टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसीज में से 6 शुक्रवार को हरे निशान पर ट्रेड करती दिखाई दीं. सबसे अधिक उछाल दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियरम में 2.45 फीसद देखने को मिली. इस उछाल से इथेरियम 4,768.49 डॉलर पर पहुंच गया है. बायनांस कॉइन 1.15 फीसद की उछाल के साथ 631.50 डॉलर पर पहुंच गया है. वहीं, दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन पिछले 24 घंटे में 0.26 फीसद की उछाल के साथ 64,811.3 डॉलर पर पहुंच गई है.

टीथर की बात करें, तो यह 0.04 फीसद की उछाल के साथ 1 डॉलर का हो गया है. डॉगकॉइन 0.03 फीसद उछलकर 0.262826 पर पहुंच गया है. इसके अलावा लिस्ट में अंतिम स्थान पर यूएसडी कॉइन 0.03 फीसद उछाल के साथ 0.9998 डॉलर पर पहुंच गया है.

वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक गिरावट सोलाना में 4.40 फीसद दर्ज हुई, जिससे इसकी कीमत गिरकर 232.406 डॉलर पर आ गई है. पोलकाडॉट में 3.60 फीसद गिरावट देखने को मिली, जिससे यह टोकन गिरकर 46.880 डॉलर पर आ गया है. कार्डानो भी 2.02 फीसद टूटकर 2.0746 डॉलर पर आ गया है. इसके अलावा एक्सआरपी 0.85 फीसद टूटकर 1.21256 डॉलर पर आ गया है.

आरबीआई गवर्नर ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर चेताया

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर चेताया है. उन्होंने कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी देश की व्यापक आर्थिक और वित्तीय स्थिरता के नजरिये से बेहद खतरनाक है. RBI गवर्नर ने बताया कि उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सरकार को अपना फीडबैक दे दिया है.

RBI गवर्नर का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के प्रति आकर्षित करने के लिए आंकड़ों को बढ़ा चढ़ाकर बताने की कोशिश की जा रही है. कुछ समय पहले आए आंकड़ों की मानें, तो हमारे देश में लगभग 10 करोड़ से ज्यादा लोग क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं. मार्च 2020 की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने वाले RBI के सर्कुलर को रद्द कर दिया था.

Published - November 12, 2021, 11:16 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Bitcoin
  • Cryptocurrency
  • ethereum

Related

  • अस्थिर बाजार में सावधानी के साथ करें निवेश: संजीव बजाज
  • LIC policy: एलआईसी की इस पॉलिसी में रोजाना 73 रुपये का करें निवेश, मैच्‍योरिटी पर मिलेंगे 10 लाख
  • 10 तरह के म्यूच्यूअल फंड्स, जिनके बारे में जानना ज़रूरी
  • ICICI प्रूडेंशल म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ICICI प्रूडेंशल मिडकैप 150 इंडेक्स फंड
  • RCap बॉन्ड धारकों को उनके निवेश की केवल आधी वसूली की संभावना
  • कोरोना की चिंताओं से निवेशकों ने बदली रणनीति, होटल और एविएशन से निकलकर इन सेक्टरों में खरीदारी कोरोना की चिंता

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close