• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / कॉर्पोरेट

IT सर्विस इंडस्ट्री में कम होंगी जॉब्स!

IT Service इंडस्ट्री में मांग में मंदी के बीच अगली दो-तीन तिमाहियों में नियुक्तियां कम होने की उम्मीद है.

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : December 5, 2023, 15:21 IST
  • Follow

भारतीय आईटी सर्विस (IT Service) इंडस्ट्री में अगली दो-तीन तिमाहियों में नियुक्तियां कम हो सकती हैं. इसकी वजह मांग में मंदी है. क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 महामारी के बाद डिजिटलीकरण की मांग में तेजी आने से भारतीय आईटी सर्विस कंपनियों ने वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही से वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही के दौरान बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की. प्रतिभा की बढ़ती मांग के कारण इंडस्ट्री में नौकरी छोड़ने की दर भी बढ़ी है.

आईटी क्षेत्र में नौकरी बछोड़ने की दर ढ़कर 22-23 फीसदी हो गई. इसके चलते इंडस्ट्री की टॉप-5 कंपनियों ने वित्त वर्ष 2022 में रिकॉर्ड 2,73,000 कर्मचारियों और वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही में 94,400 अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की. यानी इस अवधी में बड़े स्तर पर नियुक्तियां हुई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के बाद से, वैश्विक व्यापक आर्थिक माहौल में अनिश्चितता के कारण आईटी सर्विस में मांग कम होती चली गई. इससे इस अवधि के दौरान कर्मचारियों में बढ़ोतरी नकारात्मक रही. दरअसल, इस अवधि में कंपनियों ने नियुक्तियां कम कर दी और उपयोग स्तर में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया. इस कटौती से हाल की तिमाहियों में आईटी कंपनियों को अपने कर्मचारी लागत और लाभ मार्जिन बनाए रखने में मदद मिली है.

ICRA को उम्मीद जताई है कि प्रमुख बाजारों जैसे- अमेरिका और यूरोप में इस समय युद्ध और अनिश्चित व्यापक आर्थिक माहौल के कारण भारतीय आईटी सर्विस इंडस्ट्री की राजस्व वृद्धि वित्त वर्ष 2024 में यूएसडी के संदर्भ में 3-5 फीसदी तक कम होकर वित्त वर्ष 2023 में यह 10 फीसदी हो सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले कुछ तिमाहियों तक मंदी जारी रह सकती है. जिससे इंडस्ट्री में नियुक्तियों में कुल मिलाकर मंदी आएगी. इसमें कहा गया है कि हाल की तिमाहियों में नौकरी छोड़ने की दर में गिरावट आई है, जिससे इंडस्ट्री में डिमांड-सप्लाई मिसमैच को कम करने में मदद मिली है.

Published - December 5, 2023, 03:21 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • IT sector
  • it sector jobs

Related

  • RIL ने देश के कृषि बजट के मुकाबले ज्‍यादा भरा टैक्‍स, सालाना रिपोर्ट में दी ये जानकारी
  • Alexa से बात करने के लगेंगे पैसे! Amazon ने की बड़ी तैयारी
  • सेंसेक्स में शामिल होगी अदानी एंटरप्राइजेज, Wipro को करेगी रिप्‍लेस!
  • Byju’s की बढ़ी मुश्किलें! अमेरिकी अदालत ने दिया बड़ा झटका, एक्स एम्प्लाइज भी कर रहे लड़ने की तैयारी
  • Oyo ने एक बार फिर टाला IPO का प्लान, बॉन्‍ड से जुटा रही है पैसे
  • Paytm Q4 Result: RBI की सख्‍ती का असर, Paytm का घाटा बढ़कर 550 करोड़ रुपये पहुंचा

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Trending Stories

  • फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम!
  • पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • शेयर
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • क्रिप्टो
  • एक्सक्लूसिव
  • survey data
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2025 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close