• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / कॉर्पोरेट

क्यों चमके गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के शेयर?

MGL, IGL, Gujarat Gas के शेयर 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर पर.

  • संदीप ग्रोवर
  • Last Updated : May 9, 2023, 16:27 IST
MGL, IGL, Gujarat Gas जैसी गैस कंपनियों के शेयरों में 3-10 फीसद तक की तेजी देखने को मिली है. (Photo Credit: Freepik)
  • Follow

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को गैस डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई. कारोबार के दौरान इस क्षेत्र की MGL, IGL, Gujarat Gas जैसी गैस कंपनियों के शेयरों में 3-10 फीसद तक की तेजी देखने को मिली है.

तेजी की वजह

गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में तेजी की बड़ी वजह सोमवार शाम बाजार बंद होने के बाद जारी हुए महानगर गैस लिमिटेड (MGL) के चौथी तिमाही के नतीजे हैं. वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी ने कारोबार प्रदर्शन बेहतर रहा है. शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने बताया कि नतीजों में सबसे बड़ा आकर्षक कंपनी का मार्जिन रहा जो कि 15.3 फीसदी से बढ़कर 24.2 फीसदी रहा है. बाजार को अनुमान 16 फीसदी का था. इसके अलावा कंपनी का मुनाफा 172.1 करोड़ रुपए से 56.2 फीसदी बढ़कर 268.8 करोड़ रुपए रहा है. जबकि अनुमान ये था कि मुनाफा 170 करोड़ रुपए के आसपास सपाट रहेगा.. भले ही कंपनी की आय 1671.4 करोड़ रुपए से 3.6 फीसदी घटकर 1610.5 करोड़ रुपए पर रही है पर कामकाजी मुनाफा 256.1 करोड़ रुपए से 52.2 फीसदी बढ़कर 389.7 करोड़ रुपए रहा है. इसके अलावा कंपनी ने 16 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड की भी घोषणा की है.

कितना चढ़ा महानगर गैस लिमिटेड का शेयर

इसके असर से सोमवार को बंबई शेयर बाजार में महानगर गैस लिमिटेड का शेयर 999 रुपए के पिछले बंद की तुलना में 1040 रुपए पर खुला. कारोबार के दौरान यह 1097.50 रुपए तक की ऊंचाई तक गया. गैस डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी कंपनी का यह पिछले 52 हफ्ता का ऊपरी स्तर है. दूसरी ओर इसी क्षेत्र की दूसरी प्रमुख कंपनी आईजीएल का शेयर 488 रुपए के पिछले बंद की स्तर पर ही 488.25 रुपए पर खुला. कारोबार के दौरान यह 515.55 रुपए की ऊंचाई तक गया जो कंपनी के 52 हफ्ता का उच्चतम स्तर है. गुजरात गैस लि. का शेयर 459.55 रुपए के पिछले बंद की तुलना में 13 फीसद तक की तेजी के साथ 475 तक पहुंचा. कंपनी का पिछले 52 हफ्ता का हआई 583.60 रुपए है.

Published - May 9, 2023, 02:09 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • gas distribution company shares
  • Gujarat Gas stocks
  • IGL stock

Related

  • RIL ने देश के कृषि बजट के मुकाबले ज्‍यादा भरा टैक्‍स, सालाना रिपोर्ट में दी ये जानकारी
  • Alexa से बात करने के लगेंगे पैसे! Amazon ने की बड़ी तैयारी
  • सेंसेक्स में शामिल होगी अदानी एंटरप्राइजेज, Wipro को करेगी रिप्‍लेस!
  • Byju’s की बढ़ी मुश्किलें! अमेरिकी अदालत ने दिया बड़ा झटका, एक्स एम्प्लाइज भी कर रहे लड़ने की तैयारी
  • Oyo ने एक बार फिर टाला IPO का प्लान, बॉन्‍ड से जुटा रही है पैसे
  • Paytm Q4 Result: RBI की सख्‍ती का असर, Paytm का घाटा बढ़कर 550 करोड़ रुपये पहुंचा

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close