• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / बैंक

UPI और PayNow होने जा रहे लिंक, भारत से सिंगापुर पैसे ट्रांसफर करना होगा आसान

UPI-PayNow Link: UPI और पेनाउ के आपस में लिंक होने से दोनों पेमेंट सिस्टम के उपभोक्ताओं के लिए तुरंत और कम कॉस्ट पर पैसे ट्रांसफर करना मुमकिन हो पाएगा

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : September 14, 2021, 15:05 IST
जिसे आप इस्तेमाल करते हैं. इन पासवर्ड को डिलीट करने के लिए आपको इनके आगे बने हुए तीन डॉट पर क्लिक करना पड़ेगा
  • Follow

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India – RBI) और मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर (Monetary Authority of Singapore – MAS) ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और पेनाउ (PayNow) के जरिए अपने-अपने फास्ट पेमेंट सिस्टम को आपस में जोड़ने की घोषणा की है. दोनों केंद्रीय बैंकों ने नई व्यवस्था को जुलाई 2022 तक चालू करने की योजना बनाई है.

UPI और पेनाउ के आपस में लिंक होने से दोनों पेमेंट सिस्टम के उपभोक्ताओं के लिए तुरंत और कम कॉस्ट पर पैसे ट्रांसफर करना मुमकिन हो पाएगा. फंड भेजने के लिए उन्हें अलग से दूसरे पेमेंट सिस्टम पर रजिस्टर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

पेमेंट, ट्रेड और ट्रैवल को बढ़ावा

रिजर्व बैंक ने प्रेस रिलीज में कहा है कि भारत और सिंगापुर के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट को बढ़ावा देने की ओर यह एक बड़ा कदम है. वित्तीय समावेशन (financial inclusion) को बढ़ावा देने के लिए G20 की तरफ से तेज, सस्ते और अधिक पारदर्शी क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट पर जोर दिया जा रहा है.

India and Singapore to link their Fast Payment Systems – Unified Payments Interface and PayNowhttps://t.co/5WCE0cH05p

— ReserveBankOfIndia (@RBI) September 14, 2021

NPCI इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (NIPL) और नेटवर्क फॉर इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर्स (NETS) पहले से भारत और सिंगापुर के बीच कार्ड और QR कोड के जरिए फंड ट्रांसफर आसान बनाने पर काम करते रहे हैं. RBI का कहना है कि नए प्रोजेक्ट के तहत इनके प्रयासों को आगे ले जाने की कोशिश की जा रही है.

केंद्रीय बैंक ने बताया कि फंड ट्रांसफर के साथ दोनों देशों के बीच व्यापार और यात्रा को भी बढ़ावा मिलेगा.

क्या है UPI

UPI देश का ‘सबसे तेज’ पेमेंट सिस्टम है. यह वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) के जरिए ग्राहकों को 24/7 फटाफट पेमेंट करने की सुविधा देता है. इसमें पैसे भेजने वाले के बैंक खाते से जुड़ी जानकारियों का गलत इस्तेमाल होने का जोखिम खत्म होता है. UPI से पर्सन-टू-पर्सन (P2P) और पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M), दोनों तरह के पेमेंट किए जा सकते हैं.

क्या है PayNow

उधर, पेनाउ सिंगापुर का फास्ट पेमेंट सिस्टम है. इसमें पीयर-टू-पीयर फंड ट्रांसफर की सुविधा मिलती है. सिस्टम से जुड़े सिंगापुर के बैंक और नॉन-बैंक फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन (NBFC) अपने रिटेल ग्राहकों को इसकी सेवा प्रदान करते हैं.

इसके तहत यूजर अपने मोबाइल नंबर, सिंगापुर NRIC/FIN या VPA के इस्तेमाल से एक बैंक या ई-वॉलेट से दूसरे में हाथों-हाथ पैसे भेज या पा सकते हैं.

Published - September 14, 2021, 03:05 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • cross border payments
  • india singapore payment interface
  • PayNow

Related

  • प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो जान लें क्या है Pre-EMI vs Full-EMI, आपको क्या करना चाहिए
  • बैंक हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, देश भर में सेवाएं प्रभावित
  • इस वजह से बैंकों के निजीकरण पर अटक गई सरकार की गाड़ी, जाने पूरा मामला
  • 1 जनवरी से एटीएम ट्रांजेक्‍शन हो जाएगा महंगा, जानिए कितना देना होगा चार्ज
  • इस बैंक ने बढ़ाई एफडी पर ब्‍याज की दरें, यहां जाने पूरी डिटेल
  • Education Loan लेने से पहले इन बातों का रखें ध्‍यान, नहीं होगी कोई परेशानी

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close