• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / बैंक

ATM कैश आउट पर RBI की 10,000 की पेनाल्टी, ऑपरेटरों ने पीछे खींचे हाथ

ATM: एटीएम में एक महीने में 10 घंटे से ज्यादा के कैश-आउट पर बैंकों पर 10,000 की पेनाल्टी के RBI के निर्देशों को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया है

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : August 12, 2021, 17:42 IST
आरबीआई ने कहा कि बैंक/व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटरों को एटीएम में नकदी की उपलब्धता की मॉनिटरिंग के लिए अपने सिस्टम/मैकेनिज्म को मजबूत करना होगा और कैश-आउट से बचने के लिए समय पर पैसा डालना होगा.
  • Follow

ATM: किसी भी एटीएम में एक महीने में दस घंटे से ज्यादा के कैश-आउट पर बैंकों पर 10,000 रुपये की पेनाल्टी के भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया है. एटीएम ऑपरेटर (इंडस्ट्री में मैनेज्ड सर्विस प्रोवाइडर के रूप में जाने जाते हैं) और कैश-इन-ट्रांजिट कंपनियां पेनाल्टी देने से अपने हाथ पीछे खींचते दिखाई दे रहे हैं. मंगलवार को बैंकों को एक सर्कुलर में, आरबीआई ने कहा था कि उन्हें एटीएम में नकदी की उपलब्धता की मॉनिटरिंग करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई कैश-आउट न हो.

ये कहता है सर्कुलर

सर्कुलर के अनुसार यदि किसी ATM में महीने में 10 घंटे से ज्यादा कैश आउट होता है तो बैंकों पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

आरबीआई ने कहा कि बैंक/व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटरों को एटीएम में नकदी की उपलब्धता की मॉनिटरिंग के लिए अपने सिस्टम/मैकेनिज्म को मजबूत करना होगा और कैश-आउट से बचने के लिए समय पर पैसा डालना होगा. एक अक्टूबर से आरबीआई के ये नए नियम लागू होंगे.

एक एमएसपी फर्म में एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने कहा, कुछ ऐसे स्थान हैं जहां एटीएम लोड होने के कुछ घंटों के भीतर कैश-आउट हो जाते हैं.

अगर हर महीने जुर्माना लगाया जाता है तो इन मशीनों को ऑपरेट करना संभव नहीं हो सकता. देश में 2,13,766 एटीएम हैं, और उनमें से अधिकतर एमएसपी मैनेज करती है जो एटीएम मशीनों में नोट भरने के लिए कैश-इन-ट्रांजिट कंपनियों को अपॉइंट करते हैं.

भारत की सबसे बड़ी सिक्योरिटी और कैश-इन ट्रांजिट कंपनी एसआईएस के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋतुराज सिन्हा ने कहा, आरबीआई के इस सर्कुलर के पीछे जो मंशा है उसका स्वागत है, लेकिन अकेले पेनाल्टी लगा देने से एटीएम करेंसी आउटेज के मुद्दे को हल नहीं किया जा सकता.

इसकी काफी संभावना है कि यह जुर्माना बैंकों से एमएसपी तक और एमएसपी से कैश लॉजिस्टिक्स एजेंसियों तक पास-थ्रू होगा. सिन्हा ने कहा कि एटीएम के कैश-आउट होने का रूट कॉज क्या है इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए.

Published - August 12, 2021, 05:42 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • atm
  • atm cash-out
  • ATM downtime

Related

  • प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो जान लें क्या है Pre-EMI vs Full-EMI, आपको क्या करना चाहिए
  • बैंक हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, देश भर में सेवाएं प्रभावित
  • इस वजह से बैंकों के निजीकरण पर अटक गई सरकार की गाड़ी, जाने पूरा मामला
  • 1 जनवरी से एटीएम ट्रांजेक्‍शन हो जाएगा महंगा, जानिए कितना देना होगा चार्ज
  • इस बैंक ने बढ़ाई एफडी पर ब्‍याज की दरें, यहां जाने पूरी डिटेल
  • Education Loan लेने से पहले इन बातों का रखें ध्‍यान, नहीं होगी कोई परेशानी

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close