• money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / कोविड अपडेट

शेरों को भी हुआ कोरोना , एक शेरनी की मौत और 9 अन्य को संक्रमण

Vandalur Zoo: शेरों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता 26 मई को उस समय चला जब सफारी क्षेत्र में पांच शेरों में थकावट के साथ भूख नहीं लगने और खांसी होने जैसे लक्षण देखे गए.

  • pti
  • Last Updated : June 5, 2021, 09:21 IST
Vandalur Zoo, PTI
  • Follow

Vandalur Zoo: तमिलनाडु में पहली बार राजधानी चेन्नई के पास स्थित एक चिड़ियाघर में कोरोना वायरस संक्रमण से एक शेरनी की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य जानवर संक्रमित पाए गए हैं. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह पहली बार है जब तमिलनाडु में कई शेर कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं.

शेरनी ‘नीला’ की मौत

वंडालूर में अरिगनार अन्ना प्राणि उद्यान के अधिकारियों ने बताया कि नौ साल की ‘नीला’ नामक शेरनी की कोविड-19 के कारण बृहस्पतिवार को मौत हो गयी जबकि वहां मौजूद 11 में से नौ शेर-शेरनी संक्रमित पाए गए हैं. कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर 602 हेक्टेयर में फैला चिड़ियाघर भी बंद पड़ा है.

ऐसे सामने आए संक्रमण के मामले

अरिगनार अन्ना प्राणि उद्यान की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक शेरों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता 26 मई को उस समय चला जब सफारी क्षेत्र में पांच शेरों में थकावट के साथ भूख नहीं लगने और खांसी होने जैसे लक्षण देखे गए.

तमिलनाडु पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा विशेषज्ञों की एक टीम को अरिगनार अन्ना प्राणि उद्यान के पशु चिकित्सकों के साथ जांच करने और शेरों के इलाज में सहयोग करने के लिए नियुक्त किया गया है. संक्रमित पाए गए सभी शेरों को विशेषज्ञों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है.

प्राणि उद्यान द्वारा सभी प्रकार के एहितयात बरते जा रहे हैं.

हैदराबाद में भी शेरों को हुआ था कोरोना

गौरतलब है कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए अगले आदेश तक सभी प्राणी उद्यानों, राष्ट्रीय उद्यानों, बाघ अभयारण्यों और वन्यजीव अभयारण्यों को लोगों के लिए बंद करने की सलाह जारी की थी. हाल में हैदराबाद के नेहरू प्राणि उद्यान में आठ शेर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे.

Published - June 5, 2021, 09:19 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Covid in lions
  • Lion COVID-19
  • lioness dead due to COVID

Related

  • कोविड-19: भारत में अब तक 4 लाख से ज्यादा की मौत, 30% मामले महाराष्ट्र से
  • Coronavirus Cases: 46,617 नए मरीज और 853 की मौत, रिकवरी रेट 97% के पार
  • National Doctor’s Day: डॉक्टर्स डे पर योग को बढ़ावा देने का संदेश दे गए प्रधानमंत्री मोदी
  • भारत में स्पुतनिक लाइट के क्लिनिकल ट्रायल के लिए नहीं मिली मंजूरी: रिपोर्ट
  • Coronavirus Cases Today: एक दिन में 48,786 नए मरीज मिले, 1005 की मौत
  • अदार पूनावाला ने कहा कोविशील्ड के लिए एक महीने में यूरोपीय एजेंसी से मंजूरी मिलने का भरोसा

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close