• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / कोविड अपडेट

खतरा बढ़ा ! भारत में कोरोना का नया वेरिएंट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

COVID-19 Variants: म्यूटेशंस इम्यूनिटी के लिए खतरा होते हैं.  इनके रोकथाम के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग, ट्रैकिंग और आइसोलेशन की जरूरत है.

  • Team Money9
  • Last Updated : March 24, 2021, 15:25 IST
Picture Courtesy: PTI
  • Follow

COVID-19 Variants: भारत में कोरोना का दूसरा अटैक गहराता जा रहा है. नई जानकारी के मुताबिक कोविड-19 के नए वेरिएंट मिले हैं जो चिंता बढ़ा रहे हैं जिसमें से भारत में एक नया वेरिएंट मिला है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में एक डबल म्यूटेंट वेरिएंट (Double Mutant Variant) मिला है.  जिनॉमिक्स पर कंसोर्शियम INSACOG के मुताबिक 18 राज्यों में वेरिएंट पाए गए हैं.  INSACOG (इंडियिन SARS-CoV-2 कंसोर्शियम ऑन जिनॉमिक्स) देशभर की 10 लैब का ग्रुप है जिसका गठन 25 दिसंबर को किया गया था. यहां कोविड-19 वायरस की जिनोनॉम सीक्वेंसिंग की जा रही है.

मंत्रालय ने ये भी कहा है कि हालांकि भारत में एक नया वेरिएंट मिला है लेकिन इसकी संख्या इतनी नहीं है कि भारत के कुछ राज्यों में बढ़ते मामलों को इससे जोड़ा जाए. इसपर और जानकारी के लिए जिनॉमिक स्किवेंसिंग और स्टडी लगातार चल रही है ताकि स्थिति का आकलन हो सके.

INSACOG ने 10,787 पॉजिटिव सैंपल में से अब तक 771 ऐसे वेरिएंट्स की पहचान की है जो चिंता का कारण हैं. इनमें से 736 पॉजिटिव सैंपल में UK (B.1.1.7) के वेरिएंट मिले हैं जबकि 34 में दक्षिण अफ्रीकी (B.1.351)  वेरिएंट के हैं. वहीं 1 सैंपल ब्राजील (P.1) के वेरिएंट से पॉजिटिव पाया गया. ये वेरिएंट्स (Variants) अंतरराष्ट्रीय यात्रा से लौटे लोगों से कलेक्ट किए सैंपल से पाए गए हैं.

#Unite2FightCorona

Genome Sequencing by INSACOG shows variants of concern and a Novel variant in India.https://t.co/hs3yAErWJR pic.twitter.com/STHjcMnkMh

— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) March 24, 2021

महाराष्ट्र से आए सैंपल्स की जांच ये दिखाती है कि E484Q और L452R म्यूटेशन का अनुपात दिसंबर 2020 के मुकाबले बढ़ गया है. जानकारी के मुताबिक ऐसे 15-20 फीसदी सैंपल हैं जो पहले के रिकॉर्ड किए वेरिएंट्स (Variants) से मेल नहीं खाते. केरल से 2032 सैंपल्स की जांच की गई है जिसमें से 123 सैंपल में N440K वेरिएंट पाया गया है. ये वेरिएंट इससे पहले आंध्र प्रदेश के 33 फीसदी सैंपल और तेलंगाना में 104 में से 53 सैंपल में पाया गया था. ये वही वेरिएंट है जिसे UK, डेनमार्क, सिंगापुर, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे कुल 16 देशों में पाया गया था.

ऐसे म्यूटेशंस इम्यूनिटी के लिए खतरा होते हैं और वायरस के खिलाफ इसका प्रभाव धीमा हो जाता है.  इनके रोकथाम के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग, ट्रैकिंग और आइसोलेशन की जरूरत है.

Published - March 24, 2021, 03:25 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • Corona Mutations
  • Coronavirus cases India
  • COVID-19 Variants

Related

  • कोविड-19: भारत में अब तक 4 लाख से ज्यादा की मौत, 30% मामले महाराष्ट्र से
  • Coronavirus Cases: 46,617 नए मरीज और 853 की मौत, रिकवरी रेट 97% के पार
  • National Doctor’s Day: डॉक्टर्स डे पर योग को बढ़ावा देने का संदेश दे गए प्रधानमंत्री मोदी
  • भारत में स्पुतनिक लाइट के क्लिनिकल ट्रायल के लिए नहीं मिली मंजूरी: रिपोर्ट
  • Coronavirus Cases Today: एक दिन में 48,786 नए मरीज मिले, 1005 की मौत
  • अदार पूनावाला ने कहा कोविशील्ड के लिए एक महीने में यूरोपीय एजेंसी से मंजूरी मिलने का भरोसा

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Trending Stories

  • फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम!
  • पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • शेयर
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • क्रिप्टो
  • एक्सक्लूसिव
  • survey data
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2025 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close