• English
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • ગુજરાતી
  • money9
  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • इन्वेस्टमेंट
  • आईपीओ
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Exclusive
  • टैक्स
  • म्यूचुअल फंड
  • बचत
  • कर्ज
  • म्यूचुअल फंड
  • स्टॉक
  • प्रॉपर्टी
  • कमोडिटी
    • गोल्ड
    • कृषि
    • एनर्जी
    • मेटल्स
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • बीमा
  • बचत
  • लोन
  • इन्वेस्टमेंट
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • Exclusive
  • आईपीओ
  • Home / वीडियो }

सस्ती ब्याज दरों पर मिल रहे होम लोन, क्या आपके लिए घर खरीदने का है यह सही समय?

Home Loan Offers: ऑफर के तहत होम लोन लेकर घर खरीदने से जुड़े तमाम सवालों के जवाब मनी9 हेल्पलाइन में रुंगटा सिक्योरिटीज के हर्षवर्धन रुंगटा ने दिए

  • Money9 Hindi
  • Last Updated : September 23, 2021, 12:52 IST

होम लोन (home loan) की ब्याज दरों (interest rate) पर बैंकों की तरफ से अच्छी छूट (discount) मिल रही है. फेस्टिव ऑफर (festive offer) के तहत 6.5 प्रतिशत जितने सस्ते रेट पर कर्ज मिल रहा है. SBI और HDFC बैंक 6.7 पर्सेंट तक के इंटरेस्ट रेट पर होम लोन दे रहे हैं. वहीं कोटक महिंद्रा बैंक इनसे भी सस्ते 6.5 फीसदी पर कर्ज दो रहा है.

क्या किराये वाले घर से निकल कर अपने सपनों का आशियाना खरीदने का यह सही समय है? ऑफर के तहत होम लोन लेकर घर खरीदने से जुड़े तमाम सवालों के जवाब मनी9 हेल्पलाइन में रुंगटा सिक्योरिटीज के हर्षवर्धन रुंगटा ने दिए.

उनका कहना है, ‘ये रेट सीमित समय के लिए दिए जा रहे हैं. जो लोग पहले से घर खरीदने पर विचार कर रहे थे, उनके लिए यह अच्छा मौका है. अगर आप सस्ती दरें देखकर अब घर खोजना शुरू करने वाले हैं, तो मेरी सलाह है कि यह स्ट्रैटजी न अपनाएं.’

संपादित अंश

विवेक गोयंका: घर खरीदने के लिए होम लोन लेना या म्यूचुअल फंड में निवेश कर के किराये पर रहना, इनमें से क्या बेहतर है?

रुंगटा: आपको अपने एसेट्स का पर्सेंटेज एलोकेशन आंकना होगा. इसमें से कितना फाइनेंशियल एसेट में है और कितना रियल एस्टेट में. ज्यादातर मामलों में रियल एस्टेट में अधिक आवंटन होता है क्योंकि इनका टिकट साइज बड़ा होता है. लोगों की नेट वर्थ का 70-80 फीसदी एक घर पर लगा होता है.

अगर आपको EMI चुकाने में दिक्कत नहीं है और कर्ज की अवधि को लेकर भी संतुष्ट हैं, तब आप लोन ले सकते हैं. साथ ही फाइनेंशियल एसेट्स तैयार करना भी बरकरार रख सकते हैं. आप फाइनेंशियल एसेट को लिक्विडेट भी कर सकते हैं, जो कि रियल एस्टेट में नहीं होता. पोर्टफोलियो में बैलेंस बनाए रखना सही होता है. अपने कैश फ्लो के हिसाब से फैसले लें, न कि सिर्फ इक्विटी के आधार पर.

बापा साहा: होम लोन की EMI और कर्ज की अवधि घटाने के क्या तरीके हो सकते हैं?

रुंगटा: अगर आप EMI और कर्ज की अवधि घटाना चाहते हैं, तो पार्ट पेमेंट का सहारा ले सकते हैं. इसमें एक साथ बड़ी रकम चुकाई जाती है. इससे लोन का पीरियड और EMI, दोनों घटते हैं.

Published - September 23, 2021, 12:52 IST

पर्सनल फाइनेंस पर ताजा अपडेट के लिए Money9 App डाउनलोड करें।    

  • best home loan offer
  • best home loan rate
  • home loan festive offer

Related

  • MoneyCentral: क्या खतरनाक है 5G? कितना खौलेगा कच्चा तेल?
  • Arthaat: बेरोजगारी की गारंटी
  • क्रिप्‍टो मा बड़ी आग है!
  • Arthaat: कंपनियां हुईं अमीर, आप हुए गरीब, लेकिन कैसे?
  • गरीबी की नई नापजोख का सच क्या है?
  • क्या होता है बेस इफेक्ट? ऐसे समझिए

Latest

  • 1. फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम
  • 2. पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 3. 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • 4. Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • 5. Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • Trending Stories

  • फटाफट खरीद लो iPhone, बढ़ने वाले हैं दाम!
  • पैन-आधार नहीं हैं लिंक्ड?
  • 10 साल से व‍िजय केड‍िया के पास ये शेयर
  • Vi को मिलेगी सरकार से बड़ी राहत?
  • Nifty50 का ह‍िस्‍सा बनेगी Indigo
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • बीमा
  • बचत
  • कर्ज
  • शेयर
  • म्यूचुअल फंड
  • प्रॉपर्टी
  • टैक्स
  • क्रिप्टो
  • एक्सक्लूसिव
  • survey data
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2025 Money9. All rights reserved.
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close