देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर Fastag के जरिए सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में होती है टोल की वसूली

Fastag के जरिए होने वाली कलेक्शन की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी

वित्तवर्ष 2022-23 के दौरान उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल नाकों से हुई 5,583 करोड़ रुपए के टोल की वसूली

उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर रहा राजस्थान

राजस्थान से वसूला गया 5,084 करोड़ रुपए का टोल

इसके बाद महाराष्ट्र के टोल नाकों से मिले 4660 करोड़ रुपए

गुजरात से हुई 4519 करोड़ रुपए टोल की कमाई

3817 करोड़ रुपए की टोल राशि के साथ पांचवे नंबर पर रहा तमिलनाडु

टोल के जरिए कर्नाटक से कमाए गए 3,516 करोड़ रुपए

सातवें नबंर पर रहा आंध्र प्रदेश, 3277 करोड़ रुपए रहा टोल कलेक्शन

मध्य प्रदेश के टोल नाकों से हुई 3182 करोड़ रुपए की टोल वसूली